Who is Nancy Tyagi?: 1000 मीटर कपड़े का 20Kg वजनी गाउन पहन कान्स रेड कार्पेट पर बागपत की नैंसी त्यागी ने मचाया बवाल
know Who is Nancy Tyagi: कान्स फिल्म फेस्टिवल में सेल्फ मेड गाउन पहनकर पहुंची नैंसी त्यागी काफी फेमस हो चुकी हैं. नैंसी ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक पिंक लॉन्ग गाउन पहनकर डेब्यू किया.
ADVERTISEMENT

कान्स फिल्म फेस्टिवल में सेल्फ मेड गाउन पहनकर पहुंची नैंसी त्यागी काफी फेमस हो चुकी हैं. नैंसी ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक पिंक लॉन्ग गाउन पहनकर डेब्यू किया. कान्स में डेब्यू करते ही नैंसी को ना केवल उनके फैंस बल्कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी एप्रिसिएट किया है. नैंसी ने अपने कान्स के जर्नी की बात करते हुए कहा कि उनके लिए यह सफर काफी मुश्किल रहा. हालांकि उनके लिए हर पल काफी किमती था. बता दें कि नैंसी के कान्स की जर्नी की तारीफ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी की है. साथ ही एक्ट्रेस ने उनके लिए ड्रेस डिजाइन करने की भी बात कही है.