लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर ने गाजीपुर डीएम अविनाश कुमार से की मुलाकात, कुर्क संपत्ति को लेकर अब किया ये दावा

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के भाई मंसूर अंसारी पहुंचे डीएम दरबार. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अंसारी कटरा को कुर्क संपत्ति से मुक्त करने की मांग की.

ADVERTISEMENT

 Mansoor Ansari
Mansoor Ansari
social share
google news

Ghazipur News: माफिया मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी ने प्रशासन द्वारा कुर्क की गई अपनी संपत्ति को वापस पाने के लिए कानूनी लड़ाई में बड़ी जीत का दावा किया है. माफिया मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश लेकर डीएम दरबार पहुंचे. मंसूर का दावा है कि जिस अंसारी कटरा को प्रशासन ने बेनामी संपत्ति बताकर कुर्क किया था उसे हाईकोर्ट ने वैध माना है.