मायावती ने आकाश आनंद को क्यों किया बाहर? परिवार के अंदर क्या चल रहा, पत्रकार सैयद कासिम ने बताया सबकुछ!
बहुजन समाज पार्टी में मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद के बीच चल रहा विवाद अब उनके ससुर और पार्टी के पुराने नेता अशोक सिद्धार्थ तक पहुंच गया है.
ADVERTISEMENT

Journalist Syed Qasim on Mayawati Family Dispute (Photo: AI Generated)
Mayawati Family Dispute: बहुजन समाज पार्टी में मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद के बीच चल रहा विवाद अब उनके ससुर और पार्टी के पुराने नेता अशोक सिद्धार्थ तक पहुंच गया है. आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किए जाने और अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक-सामाजिक जीवन से अलग होने के बाद बीएसपी के अंदर की स्थिति को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. एक राजनीतिक चर्चा में बीएसपी के जानकार और पत्रकार सैयद कासिम ने दावा किया कि मायावती के फैसलों के पीछे पार्टी के भीतर की शिकायतों और आकाश-अशोक से जुड़े घटनाक्रम की बड़ी भूमिका है. उन्होंने यह भी कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस विवाद का असर पार्टी के कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों पर पड़ सकता है.

