लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: ‘रिश्वत से होता है इलाज, गरीब की चली जाती है जान’ बच्चे की मौत पर पिता का छलका दर्द

Banda News: यूपी के बांदा में एक बार फिर मेडिकल स्टाफ की कथित लापरवाही से एक नवजात की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Banda News: यूपी के बांदा में एक बार फिर मेडिकल स्टाफ की कथित लापरवाही से एक नवजात की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टाफ ने पैसों की डिमांड की और न देने पर बच्चे की हालत गंभीर बताकर रेफर का पर्चा थमा दिया, जिससे नवजात की मौत हो गई. आरोप यह भी है कि मेडिकल स्टाफ ने तानाशाही दिखाते हुए देर रात बच्चे को न ले जाने पर पुलिस भी बुला ली, इधर बच्चे के परिजन इलाज के लिए गिड़गिड़ाते रहे. मृतक बच्चे के पिता ने कहा कि ‘साहब! मैं गरीब न होता तो मेरे बच्चे की जान बच जाती.’ फिलहाल पूरे मामले को संज्ञान में लेकर CMS ने जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला जिला महिला अस्पताल कैम्पस का है.