पति को छोड़ समधी बिल्लू के साथ फरार बताई जा रही ममता जब लौटी तो अलग ही कहानी सुनाने लगी
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में समधी संग कथित तौर पर फरार महिला के मामले में एक नया मोड़ सामने आय है. जिस महिला को फरार बताया जा रहा था अब उसने खुद सामने आकर अपनी आपबीती रखी है.
ADVERTISEMENT

Budaun News
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में समधी संग कथित तौर पर फरार महिला के मामले में एक नया मोड़ सामने आय है. जिस महिला को फरार बताया जा रहा था अब उसने खुद सामने आकर अपनी आपबीती रखी है. बता दें कि महिला ने अपने पति के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी पीड़ा सामने रखी है. उल्टा महिला ने पति पर उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है.