'करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए', लखीमपुर में 13 साल के अमिताभ गुप्ता की बात सुनकर एकदम दंग रह गए DM अंजनी कुमार सिंह
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 13 वर्षीय छात्र अमिताभ गुप्ता ने डीएम अंजनी कुमार सिंह के सामने अपने परिवार की समस्या बेबाकी से रखी. बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जबकि प्रशासन का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri Amitabh Gupta
Lakhimpur Kheri Amitabh Gupta Viral News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक 13 साल के छात्र ने अपनी बेबाक बातों से अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कक्षा 8 में पढ़ने वाले अमिताभ गुप्ता ने डीएम अंजनी कुमार सिंह के सामने अपने परिवार की परेशानी खुलकर रखी और कार्रवाई की मांग की. बातचीत के दौरान बच्चे की ओर से कही गई कुछ बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. प्रशासन का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और परिवार की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
