UPTak Baithak Logo

लखीमपुर खीरी: BJP विधायक सड़क निर्माण को देखकर हुए ‘आग बबूला’, बोले- ये कमीशन खोरी है

lakhimpur kheri News: लखीमपुर खीरी जिले के शारदानगर में बन रही एक सड़क को लेकर लखीमपुर सदर सीट से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने गंभीर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

lakhimpur kheri News: लखीमपुर खीरी जिले के शारदानगर में बन रही एक सड़क को लेकर लखीमपुर सदर सीट से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने गंभीर सवाल उठाए हैं. आपको बता दें कि यहां सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से लेकर स्टेट हाईवे तक एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है. वहीं, रविवार को बीजेपी विधायक योगेश वर्मा सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे थे. इस दौरान जब वह सिंचाई विभाग द्वारा बनवाई गई सड़क पर गाड़ी से नीचे उतरे तो उनके जूतों में सड़क चिपक कर उखड़ गई, जिससे वह ‘आग बबूला’ हो गए. उन्होंने कहा कि ‘हम पहली बार ऐसी खराब बनती हुई सड़क को देख रहे हैं और इस सड़क पर पैर रखते ही जूते में सड़क चिपक कर उखड़ रही है. यह कमीशन खोरी की सड़क बन रही है.’