लेटेस्ट न्यूज़

कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की आपसी टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह के पास कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.

ADVERTISEMENT

Kushinagar Road Accident News
Kushinagar Road Accident News
social share
Google CTA

Kushinagar Road Accident News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह के पास कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि कार में 8 लोग सवार थे और सभी किसी कार्यक्रम से अपने गांव लौट रहे थे. हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक का वीडियो आया सामने

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इस बीच दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक मौके पर दिखाई दे रहा है. हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और आसपास सामान बिखरा नजर आ रहा है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहां मौजूद लोग हादसे का दृश्य देखकर स्तब्ध नजर आए. फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर विवादित बयान, विदेशी फंडिंग को लेकर भी लगाए आरोप

सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान

कुशीनगर में हुए इस सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने को कहा है.