देवर संग प्यार में पड़ी काजल ने प्रॉपर्टी के लिए अपने ही पति को दी खौफनाक मौत, फिर करने लगी ये नाटक
बुलंदशहर में पत्नी काजल ने देवर उमेश के साथ मिलकर पति सुमित की हत्या कर दी. अवैध संबंध और संपत्ति के लालच में वारदात को आत्महत्या दिखाने की कोशिश हुई. लेकिन पोस्टमार्टम और कॉल रिकॉर्डिंग से साजिश का खुलासा हो गया.
ADVERTISEMENT

Bulandshahr Crime
कहते हैं प्यार अंधा होता है. लेकिन जब वही प्यार हवस, बेवफाई और लालच के दलदल में गिर जाए तो रिश्तों का कत्ल कर देता है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने पवित्र रिश्तों को तार-तार कर दिया है. यहां एक पत्नी काजल ने अपने ही सगे देवर उमेश के साथ मिलकर अवैध संबंधों की राह में रोड़ा बन रहे बेकसूर पति सुमित को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

