लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद में पुलिस वैन ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर , घायलों ने सुनाई आपबीती

मुरादाबाद के सिविल लाइंस में जिला अस्पताल के सामने से होकर बंगला गांव की तरफ एक ई-रिक्शा जा रही थी. तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पुलिस वैन जोरदार टक्कर मार दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसी घटना घटी जिसने सड़क पर चलने वालों के दिलों में दहशत भर दी. सिविल लाइंस के जिला अस्पताल के ठीक सामने जहां लोग इलाज की आस में आते हैं. वहां गुरुवार की शाम एक पुलिस वैन और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत ने चार जिंदगियों को हिलाकर रख दिया. इस हादसे में घायल हुए लोगों को पुलिस ने खुद अस्पताल पहुंचाया. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह टक्कर महज एक हादसा थी या लापरवाही का नतीजा?