गोंडा में भाजपा विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख भवानी शुक्ला के समर्थकों के बीच जमकर हुई मारपीट और पथराव, क्यों हुआ ये झगड़ा?
उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में BJP विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के समर्थक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Gonda News
उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में BJP विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के समर्थक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये बवाल कटरा बाजार में जीएसटी में हुई कमी को लेकर धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान हुआ था. इसी दौरान समर्थकों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करते हुए पथराव कर दिया जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.