अभय यादव और मुकेश यादव ने चप्पल पर थूककर उसे अभिषेक विश्वकर्मा से चटवाया, बेल्टों से भी पीटा फिर ये हुआ
UP News: देवरिया पुलिस ने अभय यादव और मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों ने मिलकर जो अभद्रता और अमर्यादित व्यवहार अभिषेक विश्वकर्मा से किया, उसे देख हर कोई हैरान है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया था. वीडियो में एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी. इस दौरान उसे गालियां दी जा रही थीं और चप्पल पर थूककर उसे चटवाया भी जा रहा था. पीड़ित लगातार रहम की गुहार कर रहा था. मगर उसके साथ लगातार अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा था. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.