लेटेस्ट न्यूज़

भदोही में पहलवान ने दारोगा को कर दिया चैलेंज, फिर प्रमोद यादव ने पटक-पटकर किया चारों खाने चित्त

भदोही में मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहे दारोगा प्रमोद यादव ने सोनीचा मेले के दंगल में पहलवान का ओपन चैलेंज स्वीकार कर लिया. अखाड़े में उतरकर उन्होंने विपक्षी पहलवान को पटखनी दी. अंतरराष्ट्रीय पहलवान प्रमोद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

ADVERTISEMENT

Bhadohi News
Bhadohi News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में खाकी और कुश्ती का एक अनोखा संगम देखने को मिला है. कोइरोना थाने में तैनात दारोगा प्रमोद यादव ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी से लौटते समय सोनीचा मेले के दंगल में एक पहलवान का ओपन चैलेंज स्वीकार कर लिया. दरोगा जी ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेच दिखाए और विपक्षी पहलवान को चारों खाने चित्त कर कुश्ती जीत ली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी पड़ताल में यह खबर पूरी तरह सच पाई गई है.