हरदोई में 21 साल के अरुण को जहरीले सांप ने काट लिया, युवक की जान बचाने के लिए बड़े भाई ने उसे मारे 150 थप्पड़!
उत्तर प्रदेश के हरदोई में सांप के डसने के बाद एक 21 साल के लड़के की हालत इतनी गंभीर हो गई कि परिवार के लोगों की सांसें अटक गईं. देहात कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी अरुण खेत में पानी लेकर गए थे. घास की बोरी उठाते समय उसमें छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया.
ADVERTISEMENT

Hardoi Snake Bite Case (Photo: AI Generated)
Hardoi Snake Bite Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई में सांप के डसने के बाद एक 21 साल के लड़के की हालत इतनी गंभीर हो गई कि परिवार के लोगों की सांसें अटक गईं. देहात कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी अरुण खेत में पानी लेकर गए थे. घास की बोरी उठाते समय उसमें छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया. हालत बिगड़ने पर बड़े भाई आकाश ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाने की कोशिश शुरू की. मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने अरुण को सोने नहीं देने की सलाह दी. इसके बाद आकाश ने पानी के छींटे मारने के साथ करीब 150 थप्पड़ मारकर भाई को जगाए रखा. समय पर इलाज मिलने और 15 एंटी-वेनम डोज दिए जाने के बाद अरुण की हालत में सुधार हुआ.
