बुलंदशहर में पूर्व MLA गुड्डू पंडित ने घर में घुसकर पत्नी अर्चना को गालियां दीं, बाल खींचे और पीटा! महिला चीखती रही और खूब मचा हंगामा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डिबाई सीट से पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा से मारपीट और बदसलूकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT

Ex Bulandshahr MLA Guddu Pandit News
Former Bulandshahr MLA Guddu Pandit News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डिबाई सीट से पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा से मारपीट और बदसलूकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है. दोनों के बीच 2 सितंबर को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया. अब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अर्चना जमीन पर गिरी नजर आ रही हैं और गुड्डू पंडित उनके बाल खींचते दिखाई दे रहे हैं. अर्चना की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

