कौशांबी ब्लास्ट का आरोपी शकील पकड़ा गया तो जोड़ने लगा हाथ, बोला- 'मेरा घर-दुआर सब गिर गया, मुझे माफ कर दें'
कौशांबी के महमूदपुर मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील अहमद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Kaushambi Blast News
Kaushambi Blast News: कौशांबी के महमूदपुर मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील अहमद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में देवर कोतारी के पास एसओजी और मंझनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान शकील के बाएं पैर में गोली लगी. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई. पुलिस ने उसके पास से तमंचा, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस के अलावा बाइक भी बरामद की है. इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है.

