आगरा : स्कूटी से जा रही युवती का अचानक पीछा करने लगे दंबग, पास पहुंचते ही की गंदी हरकत, वीडियो वायरल
Girl Molestation in Agra : ताजनगरी आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रात के अंधेरे में स्कूटी से जा रही एक युवती के साथ बाइक सवारों सरेराह छेड़छाड़ और बदतमीजी की.
ADVERTISEMENT

स्कूटी सवार युवती का पीछा कर युवकों किया गंदे इशारे
Agra News : ताजनगरी आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रात के अंधेरे में स्कूटी से जा रही एक युवती के साथ बाइक सवारों ने सरेराह छेड़छाड़ और बदतमीजी की. युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को देख ट्रैफिक सिपाही ने आरोपी युवकों को रोकना चाहा पर दंबग उसे भी भीड़ गए. ट्रैफिक सिपाही ने तुरंत थाना छत्ता की पुलिस चौकी पर तैनात इंचार्ज से संपर्क किया और सारी घटना बताई. सिपाही के साथ चौकी से तुरंत फोर्स दौड़ा और उन्होंने युवती के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया.