लेटेस्ट न्यूज़

गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती फॉर्च्यूनर का अचानक फटा टायर, पोल से टकराई कार… बाल-बाल बचे विधायक चंद्रपाल लोधी

Chandrapal Singh Lodhi Road Accident: गंगा एक्सप्रेस वे पर फॉर्च्यूनर का टायर फटने से एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. इस हादसे में बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Chandrapal Singh Lodhi Road Accident: गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का अचानक टायर फटा, जिससे बड़ा हादसा हो गया. कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई. हादसे के दौरान कार में बुलंदशहर की डिबाई से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी सवार थे. इस हादसे में बीजेपी विधायक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का हापुड़ के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. यह हादसा बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ है.