ASI के पूर्व अधिकारी केके मोहम्मद ने बता दिया मथुरा और ज्ञानवापी पर मुसलमान क्या करें
ASI के पूर्व अधिकारी केके मोहम्मद का ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मथुरा और ज्ञानवापी सहित तीन स्थल मुसलमान स्वेच्छा से सौंप दें. उन्होंने कहा- ये हिंदुओं के लिए मक्का-मदीना जैसे. जानें केके मोहम्मद ने ताजमहल पर क्या कहा?
ADVERTISEMENT

Gyanvapi, Mathura Shri Krishna Birthplace
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के पूर्व रीजनल डायेरक्टर केके मोहम्मद ने देश में चल रहे मंदिर-मस्जिद विवादों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस बहस को सिर्फ तीन स्थलों तक सीमित रखना चाहिए- राम जन्मभूमि, मथुरा और ज्ञानवापी. केके मोहम्मद का स्पष्ट सुझाव है कि मुसलमानों को स्वेच्छा से ये तीनों स्थल हिंदू समुदाय को सौंप देने चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों स्थान हिंदुओं के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना हैं.