UPTak Baithak Logo

गाजियाबाद में 5 दिन पहले युवक को उठा ले गए थे बदमाश... जब पहुंचे IPS सुरेंद्र तिवारी तो हो गई उनकी गांववालों से तू-तू मैं-मैं

DCP Rural Surendra Nath Tiwari: गाजियाबाद के गनौली गांव से अगवा ओमकार का पांच दिन बाद भी सुराग न मिलने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. धरने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक हुई.

ADVERTISEMENT

DCP Rural Surendra Nath Tiwari
DCP Rural Surendra Nath Tiwari
social share
google news

IPS गाजियाबाद के गनौली गांव से 5 दिन पहले गोली मारकर अगवा किए गए ओमकार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. धरने पर बैठे ग्रामीणों और कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं की गाजियाबाद पुलिस से हॉट टॉक हो गई. डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी जब ग्रामीणों को समझाने पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी गर्मागर्मी हो गई. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य जिम्मेदार लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.