UPTak Baithak Logo

UP Police Recruitment Exam 2026: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क,डीएम ने दिए कड़े निर्देश, 08 से 10 जून तक होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Ballia News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बलिया प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं.

ADVERTISEMENT

 Police Bharti Exam 2026
Police Bharti Exam 2026
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में आगामी 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.