UPTak Baithak Logo

Barabanki News: सीजर ऑपरेशन में बड़ी लापरवाही, महिला के शरीर में छूटा गॉज, 14 दिन बाद यूरिन के रास्ते निकला

Barabanki Hospital News: बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में सीजर ऑपरेशन के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में कॉटन छूट गया, जिससे उसे गंभीर दर्द हुआ. बाद में शरीर से टुकड़ा बाहर आने पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Barabanki C Section Surgery Error
Barabanki C Section Surgery Error
social share
google news

Barabanki News: जनपद के एक निजी अस्पताल पर प्रसव ऑपरेशन के दौरान गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगा है. रामनगर आदर्श नगर पंचायत निवासी अजय कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री शालू पांडेय के सीजर ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने उसके शरीर के अंदर कॉटन छोड़ दिया, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया.