Sitapur UP Police Exam: सीतापुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए कड़े निर्देश, 8 केन्द्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Sitapur Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीतापुर प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं. तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा के लिए आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन और अभ्यर्थियों की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो सके.
ADVERTISEMENT

UP Police Bharti Exam 2026
Sitapur Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परीक्षार्थियों की सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
