UPTak Baithak Logo

फिरोजाबाद में बुखार का कहर जारी, योगी सरकार ने CMO को हटाया

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बुखार का कहर लगातार जारी है. स्थानीय सदर विधायक मनीष असीजा के मुताबिक, बुखार से मौत का आंकड़ा 50…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बुखार का कहर लगातार जारी है. स्थानीय सदर विधायक मनीष असीजा के मुताबिक, बुखार से मौत का आंकड़ा 50 से ज्यादा हो चुका है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं. बुखार की असली वजह क्या है, यह पूरी तरह साफ होना बाकी है. अब तक आधिकारिक तौर पर इस बुखार को वायरल/संदिग्ध डेंगू बताया गया है.