लेटेस्ट न्यूज़

फतेहपुर: खेत में बंदर भगाने के लिए छोड़ा पटाखा हाथ में ही फटा, और फिर ऐसा हो गया हाल

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आवारा पशुओं से खेतों को बचाने के दौरान एक किसान…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आवारा पशुओं से खेतों को बचाने के दौरान एक किसान गंभीर तौर से घायल हो गया. किसान को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, खेतों में बंदरों का झुंड आ गया था. उन्हें वहां से भगाने के लिए किसान पटाखा फोड़ रहा था. मगर तभी अचानक पटाखा उसके हाथ में ही छूट गया. इस धमाके से किसान के दाहिने हाथ के पंजे के चिथड़े उड़ गए.