कौन हैं IAS मनीष बंसल जिन्होंने सहारनपुर में किसान की बेटी यशवी को बनाया एक दिन के लिए डीएम?
Saharanpur News: सहारनपुर में इंटर टॉपर छात्राओं को एक दिन का डीएम और अन्य अधिकारी बनने का मौका, महिला सशक्तिकरण की अनोखी पहल.
ADVERTISEMENT

Saharnpur News
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली छात्राओं को एक खास सम्मान दिया गया. 10 मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए जिले के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया, जिनमें जिलाधिकारी, एसएसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और सीडीओ जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल थे. इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और लड़कियों को नेतृत्व का अनुभव दिलाना था.