लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस ने की थी 75000 रुपये की अवैध मांग?... परेशान होकर बाराबंकी में भीम आर्मी कार्यकर्ता अशोक कुमार ने दी अपनी जान!

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के मऊथरी गांव में भीम आर्मी के कार्यकर्ता अशोक कुमार ने कथित पुलिस और विपक्षियों के उत्पीड़न व ₹75,000 की अवैध मांग से परेशान होकर 1 अक्टूबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मऊथरी गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां खुद को भीम आर्मी का कार्यकर्ता बताने वाले एक मजदूर अशोक कुमार ने कथित तौर पर पुलिस और विपक्षियों के उत्पीड़न से परेशान होकर अपनी जान दे दी. मृतक के परिजनों का आरोप है कि थानाध्यक्ष जैदपुर और एक उपनिरीक्षक ने उनसे ₹75,000 की अवैध मांग की थी और रुपये न देने पर गंभीर धाराओं में फंसाने की धमकी दी.