13 हजार था रेंट… सत्य निकेतन में जिस PG के गिरने से हुई चंदौली के अभिषेक की मौत उसकी एक-एक बात पिता ने बताई
दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके में बिल्डिंग ढहने से हुई 7 मौतों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतकों में 5 छात्र थे, जिनमें चंदौली जिले के झांसी गांव के रहने वाला 20 साल का अभिषेक भी शामिल था.
ADVERTISEMENT

Chandauli Student Death (Photo Edit By AI)
Satya Niketan Building Collapse News: दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके में बिल्डिंग ढहने से हुई 7 मौतों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतकों में 5 छात्र थे, जिनमें चंदौली जिले के झांसी गांव के रहने वाला 20 साल का अभिषेक भी शामिल था. अभिषेक बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था और दिल्ली में रहकर पढ़ाई के साथ MBA की तैयारी कर रहा था. हादसे के बाद अब उसका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी पहुंचा, जहां मणिकर्णिका घाट पर परिवार ने उसे अंतिम विदाई दी. इस दौरान अभिषेक के पिता इंजीनियर संतोष खरवार ने छात्रों के हॉस्टल और PG में रहने की व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए.

