बिना शादी प्रेग्ननेंट हुई बेटी, पिता ने चंबल नदी में डुबोकर मार डाला; फिर लाश के पैर छूकर मांगी 'माफी'!
आगरा ऑनर किलिंग केस में दिल्ली की एक 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी की जांच के दौरान चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक, युवती के पिता पर कथित तौर पर उसे दवा दिलाने के बहाने आगरा ले जाकर चंबल नदी में डुबोकर हत्या करने का आरोप है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के आगरा ऑनर किलिंग केस ने एक बार फिर रिश्तों और तथाकथित 'इज्जत' के नाम पर होने वाले अपराधों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय अविवाहित और कथित गर्भवती बेटी की हत्या कर दी.
