लेटेस्ट न्यूज़

गौशाला में गायों को जिंदा दफना रहे अधिकारी? अमरोहा में रंगे हाथों पकड़ा तो दर्दनाक था मंजर

Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां गायों को गौशाला में जिंदा दफनाया जा रहा था. आरोप है कि प्रशासन के अधिकारी ही गायों को जिंदा गड्ढे में दफना रहे थे. अब मामले की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Amroha
Amroha
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) में कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने सभी को चौंका दिया है. वीडियो में गाय दिख रही हैं, जो काफी बुरी हालत में नजर आ रही हैं. आरोप है कि इन गायों को जेसीबी द्वारा गड्ढे में जिंदा ही दफना दिया गया था. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और अधिकारी पहुंचे. आरोप है कि विश्व हिंदू परिषद के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ही रंगे हाथ गायों को जिंदा दफनाते हुए पकड़ा है.