लेटेस्ट न्यूज़

बुर्का पहनकर 5 घंटे तक बाथरूम में छिपे थे छोटेलाल और दिनेश, बाद में दोनों का हुआ बुरा हाल

Jhansi News: झांसी के रामराजा दवा बाजार में बुर्का पहनकर घुसे बदमाशों ने गार्डों को बंधक बनाकर लाखों की लूट की. CCTV सुराग के बाद पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हुए और नकदी, हथियार समेत गिरफ्तार कर लिए गए.

ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News
social share
Google CTA

Jhansi News: तारीख 4 जुलाई की रात... जगह झांसी का मशहूर रामराजा दवा बाजार. बाजार बंद हो चुका था और चारों तरफ सन्नाटा था. सब कुछ बेहद सामान्य दिख रहा था. लेकिन किसी को कानों-कान खबर नहीं थी कि उसी बिल्डिंग की छत पर बने एक बाथरूम में दो लोग बुर्का पहने पिछले 5 घंटे से चुपचाप बैठे थे. जैसे ही घड़ी की सुइयों ने तड़के के 3 बजाए दोनों बुर्कापोश नीचे उतरे और गन पॉइंट पर लाखों की सनसनीखेज डकैती को अंजाम दे डाला. हालांकि खुद को शातिर समझने वाले इन बदमाशों का अंत भी फिल्मी ही हुआ. पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों के पैर छलनी हो गए और अब वे सलाखों के पीछे हैं.