हद है! महाराजगंज में सामूहिक योजना में भाई-बहन ने ही ले लिए 7 फेरे, वजह जान माथा पकड़ लेंगे
यूपी के महाराजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अधिकारियों समेत सभी को चौंका दिया है. यहां सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत भाई-बहन ने ही शादी कर ली और 7 फेरे ले लिए.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक फोटो
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लगातार फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं. यूपी के महाराजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अधिकारियों समेत सभी को चौंका दिया है. यहां सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत भाई-बहन ने ही शादी कर ली और 7 फेरे ले लिए.