लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में हुआ गजब का खेल! बिना दूल्हों के ही लड़कियों की हो गई शादी, खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं दुल्हनें

बलिया में शादी में फर्जीवाड़े को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ये फर्जीवाड़ा हुआ है 568 जोड़ो की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी में फर्जीवाड़े को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ये फर्जीवाड़ा हुआ है 568 जोड़ो की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में. यहां बिना दूल्हे की ही सैकडों लड़कियों ने शादी कर ली और अपने ही गले में खुद से वरमाला भी डाला. इस घटना वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं.