लेटेस्ट न्यूज़

बरेली के BJP नेता ने दी धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने की धमकी, किस बात से नाराज हैं प्रदीप अग्रवाल?

बरेली भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के ऐलान के बाद से हड़कंप मच गया है. अग्रवाल ने यह ऐलान किया है कि वह अब 15 दिनों के अंदर धर्म परिवर्तन लेंगे और हमेशा के लिए इस्लाम धर्म पना लेंगे, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में रहकर...

ADVERTISEMENT

Picture: BJP Leader Pradeep Agrawal
Picture: BJP Leader Pradeep Agrawal
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के सियासी गलियारों में एक वक्त हलचल मची हुई है. इस सियासी हलचल के पीछे जो नेता हैं, उनका नाम प्रदीप अग्रवाल है. आपको बता दें कि बरेली भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के ऐलान के बाद से हड़कंप मच गया है. दरअसल, प्रदीप अग्रवाल का शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है. इस बात से निराश होकर अग्रवाल ने यह ऐलान किया है कि वह अब 15 दिनों के अंदर धर्म परिवर्तन लेंगे और हमेशा के लिए इस्लाम धर्म पना लेंगे, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में रहकर उनको कोई मदद नहीं मिल रही है. बता दें कि भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट लिख कहा है कि सांसद और विधायकों ने उनकी कोई मदद नहीं की है और इस बात से वह निराश हैं.