मां से मिलने आता था अनजान शख्स तो बेटे ने की रोक-टोक, नहीं माना तो उमेश ने कर दी वारदात! हिला देगा बांदा का केस
उत्तर प्रदेश के बांदा में मां से बातचीत करने को लेकर एक युवक का एक शख्स से विवाद हो गया. आरोप है कि महिला के बेटे ने पहले उस व्यक्ति को अपनी मां से बातचीत करने और गांव में आने-जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद युवक ने कथित तौर पर उस शख्स पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
ADVERTISEMENT

Banda Crime News (AI Generated)
Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में मां से बातचीत करने को लेकर एक युवक का एक शख्स से विवाद हो गया. आरोप है कि महिला के बेटे ने पहले उस व्यक्ति को अपनी मां से बातचीत करने और गांव में आने-जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद युवक ने कथित तौर पर उस शख्स पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग की चपेट में आने से पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया. बता दें यह मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र का है. शिकायत के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
