लेटेस्ट न्यूज़

औरैया की रक्षा ने श्रीकृष्ण से ही रचा ली शादी, LLB की इस छात्रा ने कान्हा संग लिए सात फेरे

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया से बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है. यहां रक्षा नाम की युवती ने भगवान श्रीकृष्ण से विवाह…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया से बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है. यहां रक्षा नाम की युवती ने भगवान श्रीकृष्ण से विवाह रचा लिया. बताया जा रहा है कि रक्षा भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त थी और वह बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्ती में रहती थी. बता दें कि युवती का श्रीकृष्ण से विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ हुआ. इस विवाह में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए. रक्षा के माता-पिता और परिजन सभी इस शादी से खुश नजर आए. विवाह के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की एक मूर्ति रखी गई और रक्षा ने श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ ही विवाह की सभी रस्म पूरी की.

बता दें कि ये हैरान कर देने वाला मामला औरैया जिले के बिधूना से सामने आया है. बता दें कि युवती एलएलबी की छात्रा है. वह पढ़ाई में काफी अच्छी है. मिली जानकारी के मुताबिक, युवती बचपन से ही मथुरा-वृंदावन जाती है. युवती के परिजन भी भगवान श्रीकृष्ण को अपना दामाद मानकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. युवती के माता-पिता का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण अब मेरे रिश्तेदार बन गए हैं. वह अब हमारे दामाद के रूप में हैं.

पूरे रीति रिवाज से हुआ भगवान श्रीकृष्ण के साथ विवाह

बता दें कि युवती का विवाह भगवान श्रीकृष्ण के साथ पूरे रीति रिवाजों के साथ हुआ. बाकायदा पंडित जी ने विवाह संबंधी मंत्रोच्चारण किया और शादी की सभी रस्में पूरी की गई. बेटी के इस फैसले पर पूरा परिवार खुश है. इस विवाह की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है. विवाह के फोटो क्षेत्र में वायरल हो रहे हैं,