लेटेस्ट न्यूज़

ओरैया: पड़ोसी के खेत में लगे तारों में दौड़ रहा था करंट, सिंचाई करने गए किसान की हुई मौत

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. यह हादसा बिधूना…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. यह हादसा बिधूना की चौकी रूरूगंज के कछपुरा में हुआ. घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.

अरौया के कछपुरा में पड़ोस के खेत में लगे कटीले तार में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गयी. किसान देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने वहां जाकर देखा तो ‌वह मृत अवस्था में पड़ा मिला.

कछपुरा निवासी किसान विकेश कुमार रविवार को अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल में पड़ोसी किसान महाराज सिंह की समर से पानी लगाने गया था. शाम तक गेहूं की फसल में पानी लग जाने के बाद वह पड़ोस के खेत लगे समर को बंद ‌करने जा रहा था.पड़ोस के खेत में चारों तरफ करंट वाली तार लगी हुई थी, ताकि खेत में लगी फसल को जानवरों से बचाया जा सके. इसी दौरान विपिन ने तार को पकड़ लिया और कर करंट लगने से उसकी मौत हो गई. बता दें कि मृतक विकेश कुमार की शादी पांच साल पहले हुई थी. साथ ही इनके दो बच्चे हैं.

मृतक विकेश अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था. मृतक के बड़ा भाई वेद प्रकाश दिव्यांग हैं. उन्होंने बताया कि छोटा भाई खेत पर पानी लगाने गया था, जहां पड़ोस के खेत में कटीले तार में करेंट आने से मौत हो गई. अब उनका कोई सहारा नहीं है. उनके पास पांच छह बीघा खेती है, जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करते थे.

मामले में बिधूना के डिप्टी एसपी महेंद्र पाल ने बताया कि मृतक किसान के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. परिजनों का आरोप है कि उनका भाई रात में खेत में सिंचाई करने गया गया था. मगर, पड़ोस के खेत में करंट वाली तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

यूपी: दो बड़े माफिया डॉन होंगे आमने-सामने, MP-MLA स्पेशल कोर्ट में मुख्तार अंसारी की पेशी