लेटेस्ट न्यूज़

आगरा: सोशल मीडिया पर बटोरने थे लाइक्स, युवक ने बनाई ‘सुसाइड’ करने की रील, लगाया बाहुबली का गाना

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक युवक ने महज इसलिए खुदखुशी का नाटक…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक युवक ने महज इसलिए खुदखुशी का नाटक कर डाला, क्योंकि उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लाइक चाहिए थे. उसे लोगो के बीच फेमस होना था. इसके  युवक ने कहानी बनाई, जो फिल्मी थी लेकिन युवक ने जो कुछ किया वो एकदम सच जैसा था.

विस्तार से जानिए पूरी कहानी

मिली जानकारी के अनुसार, रील को दमदार बनाने के लिए युवक ने हाथ में एक दो नहीं, करीब 40 गोलियां लीं. युवक ने सभी गोलियां एक साथ खा लीं. वीडियो के साथ बाहुबली का गाना ‘कैसी है ये अनहोनी’ एड किया. इसके बाद युवक ने शनिवार को वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया. खाना खाया और सो गया. इस बीच युवक की रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई. पुलिस टीम ने रील के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी.

पुलिस की जांच में यह पता चला

जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि रील चित्राहट थाना क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे रहने वाले अविनाश ने बनाई है. सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने अविनाश के घर की लोकेशन पता की. पुलिस टीम अविनाश के घर पहुंच गई. पुलिस जब घर पर पहुंची तो अविनाश सो रहा था.

अविनाश ने पुलिस को ये बताया

पुलिस ने अविनाश से पूछताछ की. पता किया कि उसने कौन सी गोली खाई थी. अविनाश ने पुलिस को बताया कि उसने मोटा होने के लिए विटामिन की गोलियां खाई थीं. पुलिस के घर पहुंचने के बाद परिजनों को अविनाश की रील के बारे में जानकारी हुई.

पुलिस उपायुक्त (आगरा पूर्वी) सोमेंद्र मीणा ने बताया कि युवक पूरी तरह स्वस्थ है. उसने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इस तरह की रील बनाकर डाली थी.