UPTak Baithak Logo

जिम ट्रेनर की बॉडी देख की थी शादी, अब 1 साल बाद पत्नी मांग रही पति से तलाक, वजह चौंका देगी

UP News: आगरा से अजीब मामला सामने आया है. यहां शादी के 1 साल बाद ही पत्नी अपने पति से तलाक लेना चाहती है. उसका कहना है कि वादा करने के बाद भी पति ने शादी के बाद उसका वजन कम नहीं करवाया है. जानिए ये पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Agra
Agra
social share
Google CTA

Up News:उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपना वजन कम ना कराने को लेकर पति को ही तलाक देने की बात कह डाली है. पत्नी का आरोप है की पति ने उससे किया वादा नहीं निभाया और वह शादी के बाद भी उसका वेट कम नहीं करवा सका. दरअसल पति जिम ट्रैनर है. पत्नी का कहना है कि उसके पति ने शादी के बाद भी उसका वेट कम नहीं कराया है. इसलिए अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है.