UPTak Baithak Logo

आगरा: कार की छत पर तलवार से काटे कई केक, खुद को बताते हैं गौ रक्षा वाले नेता, वीडियो वायरल

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हिंदूवादी संगठन के नेता रौनक ठाकुर ने अपने जन्मदिन के मौके पर कार की छत पर बैठकर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हिंदूवादी संगठन के नेता रौनक ठाकुर ने अपने जन्मदिन के मौके पर कार की छत पर बैठकर तलवार से कई केक काटे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि रौनक ठाकुर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष हैं. ऐसी खबर है कि रौनक गौ रक्षक दल से भी जुड़े हुए हैं. आपको बता दें कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने रौनक ठाकुर के खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल, रौनक ठाकुर फरार चल रहे हैं.