लेटेस्ट न्यूज़

भदोही में सांड के हमले से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, 10 साल पहले सिर से उठा था पिता का साया, अब कोई नहीं बचा

भदोही में छुट्टा सांड के हमले ने मां-बेटे की जान ले ली. बाइक से जा रहे प्रियांशु और उनकी मां विनीता गंभीर घायल हुए थे. BHU ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों की मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया.

ADVERTISEMENT

Bhadohi News:सांकेतिक तस्वीर
Bhadohi News:सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आवारा पशु के हमले ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह खत्म कर दिया. 10 साल पहले पिता को खो चुके एक परिवार में मां विनीता सिंह और बेटा प्रियांशु ही एक-दूसरे का एकमात्र सहारा बचे थे. गोपीगंज थाना क्षेत्र में अपनी मां को बाइक से लेकर जा रहे प्रियांशु पर रास्ते में अचानक छुट्टा सांड ने हमला कर दिया. इस हादसे में मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. BHU ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. एक ही झटके में उजड़े इस परिवार के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.