लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई में 2 बसों के बीच में फंसकर 32 साल की नेहा सिंह की हुई मौत, 10 साल पहले पति की भी ऐसे ही गई थी जान

Hardoi Bus Accident: हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर एक दर्दनाक हादसे में 32 साल की नेहा सिंह की मौत हो गई है. मतक महिला बस पकड़ने के लिए खड़ी हुईं थी, तभी अचानक दो बसें एक साथ चलने लगीं, जिनके बीच में फंसने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hardoi Bus Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे के दौरान दो बसों के बीच फंसने से एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. मृतक महिला बस पकड़ने के लिए खड़ी हुईं थीं, तभी अचानक दो बसें एक साथ चलने लगी, जिसके चलते महिला दोनों बसों के बीच फंस गई थीं. घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक करीब 10 साल पहले महिला के पति का भी ठीक इसी तरह एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई थी. अब इस घटना के बाद परिवार के दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं.