लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत: पूरनपुर नगर पालिका कार्यालय को रंगा गया भगवा रंग से, चेयरमैन ने बताया कारण

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद पीलीभीत की पूरनपुर नगर पालिका का भवन भगवामय हो गया है. भवन ही नहीं…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद पीलीभीत की पूरनपुर नगर पालिका का भवन भगवामय हो गया है. भवन ही नहीं शहर में लगे सभी गेट भी भगवा रंग में रंग दिए गए हैं. पूरनपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित भाजपा चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता के शपथ लेते ही नगर पालिका कार्यालय और नगर पालिका में लगे बड़े गेटों को भगवा रंग से पुतवाने का काम शुरू कर दिया गया था. पुताई का काम अब खत्म हो गया है. भगवा रंग रंगवाने को लेकर गुप्ता ने कहा कि यह उनकी जीत और धर्म का प्रतीक है.