लेटेस्ट न्यूज़

एक पति 3 पत्नियां! अमरोहा में युवक ने तीन सगी बहनो संग लिए सात फेरे, देखे शादी की फोटो

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रील बनाने वाली तीन सगी बहनें सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही युवक से शादी कर ली है. इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स वाली इन बहनों ने शादी को रील नहीं बल्कि 'रियल' बताया है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की रहने वाली तीन सगी बहनें सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही युवक से पूरी रीति-रिवाज के साथ विवाह रचा लिया है. यह तीनों बहनें सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए भी काफी मशहूर हैं. अब तीनों बहनों के सात फेरे लेने और मांग में सिंदूर भरने का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं.  
 

2

2/7

यह पूरा मामला अमरोहा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित धोरिया गांव का है. किसान रमेश की तीन बेटियों ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो बनाना शुरू किया था. महज 27 वीडियो अपलोड करके ही तीनों बहनों ने लाखों फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं. हाल ही में सामने आए शादी के वाले वीडियो में तीनों बहनें दूल्हे के पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिख रही हैं.
 

3

3/7

इस विवादित शादी के वीडियो में प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर का स्थान दिखाया गया है. इसके साथ ही वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन और कुछ अन्य महिलाएं भी दूल्हे व तीनों रीलबाज बहनों के साथ खड़ी नजर आईं. चेयरमैन की मौजूदगी सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा और अधिक बढ़ गया है.
 

4

4/7

मामला गरमाने के बाद चामुंडा मंदिर के पुजारियों ने वीडियो में मंदिर के दावे को गलत बताया है. उन्होंने अपने मंदिर परिसर में ऐसी किसी भी शादी के आयोजन से साफ तौर पर इंकार कर दिया है. पुजारियों के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा कि आखिर यह शादी कहाँ और किस मकसद से की गई है.
 

5

5/7

शुरुआत में लोगों को लगा कि फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह कोई रील या पब्लिसिटी स्टंट है. लेकिन विवाद बढ़ता देख तीनों बहनों ने उस युवक के साथ एक नया वीडियो जारी कर दिया है. इसमें उन्होंने शादी के पूरी तरह असली होने का दावा किया और इस नए रिश्ते को लेकर अपनी खुशी व भविष्य की योजनाओं को जाहिर किया है.
 

6

6/7

इस शादी की खबर जब सोशल मीडिया पर फैली तो स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस शादी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों और पवित्र वैवाहिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है. संगठन के लोग इस हरकत का कड़ा विरोध कर रहे हैं और सनातन परंपराओं के अपमान को लेकर आपत्ति जता रहे हैं.
 

6

7/7

इस अनोखी शादी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. जहां कुछ लोग इस शादी को महज सस्ते प्रचार और फॉलोअर्स पाने के लिए पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग सनातन परंपराओं के उल्लंघन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.