Gonda News: अब गांव बनेगा मेहमानों का ठिकाना, गोंडा को मिला पहला आधिकारिक होम स्टे, ग्रामीण पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
Gonda Tourism News: गोंडा को उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन नीति के तहत पहला आधिकारिक होम स्टे मिला है. वजीरगंज निवासी विनोद कुमार मौर्या को "मौर्या होम स्टे" का प्रमाण पत्र सौंपा गया. इस पहल से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
ADVERTISEMENT

अब गांव बनेगा मेहमानों का ठिकाना, गोंडा को मिला पहला आधिकारिक होम स्टे, ग्रामीण पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
Gonda News: जनपद में पर्यटन विकास की दिशा में एक नई और ऐतिहासिक पहल हुई है. विकासखंड वजीरगंज निवासी विनोद कुमार मौर्या को "मौर्या होम स्टे" के संचालन के लिए आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. यह गोंडा जिले का पहला होम स्टे प्रमाण पत्र है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन संवर्धन नीति के तहत जारी किया गया है.
