UP Monsoon Rain: यूपी के इन जिलों में कल बरसेंगे बादल, मॉनसून की तेज बारिश को लेकर भी आई चेतावनी
UP Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में 24 जुलाई को मॉनसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon
UP Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 24 जुलाई के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, 24 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. राहत की बात यह है कि 24 जुलाई के लिए प्रदेश भर में किसी भी प्रकार की भारी बारिश या गंभीर मौसम की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
