लेटेस्ट न्यूज़

दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई जयमाला, फिर इस फिल्मी कहानी में आए कई ट्विस्ट

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दरअसल 6 फरवरी को यहां एक शादी हुई. शादी में जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन खड़े थे. मगर तभी अचानक दुल्हन ने दूल्हे की जगह अपने प्रेमी के गले में माला पहना दी. ये देख सभी हैरत में आ गए. किसी को कुछ समझ नहीं आया कि हुआ क्या. सभी हैरान रह गए. इस बात पर विवाद हो गया. मगर किसी तरह से समझाकर दूल्हा-दुल्हन की शादी करवाई गई. फिर आगे जो हुआ उसे जानकर आप के भी होश उड़ जाएंगे.

ससुराल पहुंची दुल्हन ने उठाया ये कदम

मिली जानकारी के मुताबिक, किसी तरह से दूल्हा-दुल्हन की शादी करवाई गई. दुल्हन की विदाई हुई. इसके बाद दुल्हन को परिजन ससुराल लेकर चले गए. मगर यहां कहानी ने एक नया मोड़ लिया. दरअसल ससुराल पहुंची दुल्हन वहां से अपने प्रेमी के साथ भाग निकली और प्रेमी के घर पहुंच गई.

अब दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम जिससे सभी हो गए हैरान

दुल्हन ससुराल से फरार हो गई. वह प्रेमी के घर जा पहुंची. इस बात से दूल्हे का परिवार परेशान हो गया. मगर फिर दूल्हे ने एक ऐसा कदम उठाया जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था. दरअसल शादी के अगले ही दिन जैसे ही दुल्हन ससुराल से भागी, नाराज दूल्हा दहेज में मिला सारा सामान एक गाड़ी में लाद कर प्रेमी के गांव जा पहुंचा और सारा सामान प्रेमी के घर रख दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, दूल्हा बने पति ने प्रेमी को आश्वस्त किया कि वह दुल्हन यानी उसकी पत्नी को अपने पास ही रखे.

इस पूरे मामले में चरवा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जानकारी है. मगर किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी.

कौशांबी: बिन शादी बेटी हो गई थी प्रेग्नेंट, माता-पिता ने उतारा मौत के घाट, चार अरेस्ट