लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद: दूल्हे के दोस्तों ने कर दिया ऐसा मजाक, दुल्हन ने फेरों से ही कर दिया सख्त इनकार

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी के दौरान वर और वधू पक्ष के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच हंसी मजाक चल रही थी. मगर इसी बीच हंसी मजाक विवाद में बदल गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से ही इंकार कर दिया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस अपने साथ दूल्हे को थाने ले गई. दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे.