लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: जिससे नहीं करनी थी शादी उसके साथ लिए फेरे, फिर दुल्हन ने किया ये गजब कारनामा

Prayagraj News: प्रयागराज स्थित नैनी के मेवालाल की बगिया में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है. यहां लड़की ने दूल्हे के साथ सात…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News: प्रयागराज स्थित नैनी के मेवालाल की बगिया में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है. यहां लड़की ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ विदा हो गई. बता दें कि मेवालाल की बगिया के एक गेस्टहाउस में काजीपुर इलाके से एक बारात आई. सभी बैंडबाजे और डीजे के गानों पर नाच रहे थे. द्वारपूजा हुई और जयमाल भी हो गई. मगर अचानक मंडप के नीचे आई दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया. यह देखकर सभी सन्न हो गए. मां-बाप ने समझाया लेकिन दुल्हन तो जिद में अड़ गई कि वह शादी नहीं करेगी.