UPTak Baithak Logo

इटावा: गांव में भी पहुंचा ‘बाबा का बुल्डोजर’, सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से कराया गया मुक्त

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में अधिकांश ग्राम क्षेत्रों में दबंगों द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जे की शिकायतें लगातार आती रहती हैं. आरोप…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में अधिकांश ग्राम क्षेत्रों में दबंगों द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जे की शिकायतें लगातार आती रहती हैं. आरोप है कि इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं देता है और दबंग भूमि पर काबिज रहते हैं. ऐसा ही एक वाकया सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जुगरा मऊ गांव से आया है. खबर है कि यहां दबंगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था. वहीं, अब मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के तहत ‘बाबा के बुल्डोजर‘ की मदद से ग्राम पंचायत की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है.